कुदरहा। टाईगर कबड्डी प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। परेवा बनाम कौलपुरा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कौलपुरा की छोटी से चूक में खिलाड़ियों नेेेेेेेेे मैच गंवा दिया।
शुरुआत में ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रर्दशन किया। कौलपुरा की टीम सात राउंड के मुकाबले में तीन राउंड जीत कर खेल को काफी रोमांचक बना दिया था। कौलपुरा के खिलाड़ियों की थोड़ी सी चूक से जीता हुआ मैच हाथ से निकल गया। कौलपुरा की तरफ से रामेश्वर और पुष्पेंद्र ने रोमांचल खेल दिखाया। लेकिन परेवा के ख़िलाड़ी रामसिहं और पुट्टुर के शानदार प्रदर्शन ने टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करा दी। इस मैच के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार अधिकारी रहे। खेल के पहले पेरवा के कप्तान राम सिंह और कौलपुरा के कप्तान रामेश्वर सहित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजक संजय यादव, प्रधान अंसार अहमद, बब्लू , घनश्याम, गिरजा शंकर, प्रदीप, दीपक पाल, उपस्थित रहे।