फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान खाने वाले तीन पर ढ़ाई हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पान खाने वाले तीन पर ढाई हजार का जुर्माना
विज्ञापन


बस्ती।
कार्यालय में पान और गुटका खाने वाले तीन लोगों पर ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एसडीएम सदर कीर्ति प्रकाश भारती ने तहसील निरीक्षण के दौरान किया। इनमें दो सरकारी और एक गैर सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने सरकारी कर्मियों से एक-एक हजार और गैर सरकारी से पांच सौ रुपये वसूलकर अभिलेखागार में जमा कराया। एसडीएम ने बताया कि इस धनराशि से कार्यालय के रख-रखाव कराया जा जाएगा। इस तरह की कार्रवाई किसी प्रशासनिक अधिकारी ने पहली बार की है। मंगलवार को सदर तहसील में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने निकले एसडीएम सदर ने एक-एक कार्यालय के पटल पर जाकर लोगों से मुलाकात की। इसमें तीन ऐसे पाए गए जो पान या गुटका खाए हुए थे। पहले तो एसडीएम ने उन्हें समझाया उसके बाद उन पर जुर्माना लगाया। तहसील में स्थित चकबंदी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को साफ-सफाई और पटल पर नेम प्लेट लगाने के साथ कुर्सियों पर तौलिया लगाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कर्मियों को नसीहत देते हुए कहा कि साफ-सफाई से ही कर्मचारी के काम करने के तरीके का पता चलता है। उन्होंने कहा कि वह एक सप्ताह बाद फिर निरीक्षण करेंगे और कमी मिली तो जुर्माने के साथ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें