फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को प्रताड़ित करने की जांच एसडीएम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू द्वारा सास को प्रताड़ित करने और भरण पोषण न करने का मामला सामना आया है। पीड़ित महिला की पुत्री की गुहार पर डीएम अरविंद सिंह ने एसडीएम रूधौली को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण नियमावली के तहत व्यवस्था करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कांशीराम आवास डारीडीहा में रहने वाली उर्मिला ने डीएम से मिलकर कहा कि उनकी माता दुखरानी का भरण-पोषण उनकी बहू नहीं कर रही हैँ, इसके अलावा वह उनको प्रताड़ित भी कर रही है। पुत्री ने डीएम से माता को वृद्धा आश्रम में रखने की अपील की। जब वृद्धा आश्रम के मैनेजर अंबिकेशवर मणि महिला को ले जाने के लिए गए तो पीड़िता ने जाने से इंकार कर दिया। महिला ने कहा कि वह अपने बहु के साथ ही रहना चाहती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि इस तरह का अगर कोई मामला सामने आता है तो उस पीड़ित महिला को वृद्घाआश्रम में रखवाने की व्यवस्था है, जहां पर हर चीज निशुल्क मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें