फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईस्कूल में 2091 ताे इंटरमीडिएट में 1324 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 24 Feb 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से परीक्षा की हो रही लाइव निगरानी। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन सोमवार को सुबह की पाली में 10वीं की अंग्रेजी और 12वीं की व्यवसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा सभी 130 केंद्रों पर कराई गई। इसमें कुल 2015 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा कराई गई। इसमें 1324 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कठिन विषयों की परीक्षा होने के नाते सख्ती बढ़ा दी गई थी। जिला स्तर पर गठित पांच सचल दल दिनभर भ्रमणशील रहे। इसके अलावा स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी परीक्षा की निगरानी के लिए भागदौड़ करते रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते केंद्रों पर सन्नाटे के बीच दिन भर परीक्षा चली। दोनों पालियाें में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन तलाशी ली गई। वहीं कंट्रोल रूम से दिनभर परीक्षा की लाइव निगरानी होती रही।
सख्ती के चलते किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय सूचना मिलने की खबर नहीं है। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 38,460 में से 36,369 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 2091 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जबकि इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा में पंजीकृत 440 में से 416 उपस्थित हुए। इसमें 24 विद्यार्थी अनुपस्थित हुए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित विषय में पंजीकृत 26,209 में से 24,885 विद्यार्थी उपस्थित हुए। 1324 अनुपस्थित हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें