बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाया प्रतिभा का दम
जीवीएम कांवेंट की यू कैन विन प्रतियोगिता
- प्राथमिक विद्यालय बेलवाडांडी में चित्रकला व लेखन प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बच्चो में छिपी प्रतिभा की तलाश कर और उन्हें सम्मानित करने का काम जीवीएम कांवेंट स्कूल कर रहा है। इस क्रम में रविवार को ‘यू कैन विन प्रतियोगिता’ का आयोजन बेलवाडांड़ी प्राथमिक पाठशाला परिसर में हुआ। यहां बेलवाडांड़ी, विशुनपुरवा एवं ओरीजोत मोहल्ले के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने कार्यक्रम के तहत चित्रकला एव लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह व प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा. राम प्रकाश वर्मा रहे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चो ने प्रस्तुत किया। इसमें आरुषि श्रीवास्तव, श्रेया, काजल ठाकुर, राजश्री, यतेंद्र, समीक्षा, पूर्णिमा आदि बच्चो ने अपने नृत्य कला से दर्शको का मन मोह लिया। जीवीएम प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय इस तरह के प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित करता रहता है। इसका उद्देश्य जिले के विभिन्न विद्यालय के बच्चों को सामूहिक मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम मे आदित्य व अखिलेश ने विचार व्यक्त किया। चित्र कला के विभिन्न वर्गों में रितिका, राज श्रेया, अंकिता पांडेय ने प्रथम स्थान, वैष्णवी, अंकित गोंड, सृष्टि सिंह ने द्वितीय स्थान तथा यतेंद्र उपाध्याय, पूर्णिमा, प्रिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में लेखन प्रतियोगिता में रिद्धि मिश्रा, गरिमा ने प्रथम स्थान, सिद्धि, ईशा ने द्वितीय स्थान तथा समीक्षा उपाध्याय, शक्षिता मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राकेश, राजेश, निगहत, अजिता, नितेश, शिवराज, क्षमा, आयुषी, मिनाक्षी, गिरीश, राबिया और गुलनाज आदि मौजूद रहीं।