फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीबोर के अभाव में दूषित जल उगल रहे हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कई हैंडपंपों से निकल रहा गंदा पानी
विज्ञापन

43 इंडिया मार्का टू हैंडपंपों के रीबोर के लिए जल निगम को भेजी सूची
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। कस्बे के कई इंडिया मार्का टू हैंडपंप दूषित जल दे रहे हैं। रीबोर के अभाव में हैंडपंपों से निकल रहा दूषित जल का सेवन लोगों की विवशता बन र्गई है। जिम्मेदार इन हैंडपंपों के रीबोर की सूची जल निगम को भेजकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वर्षों पूर्व लगाए गए कई इंडिया मार्का टू हैंडपंपों से दूषित जल निकल रहा है। कस्बे के वार्ड नंबर सात में पुलिस चौकी के समीप तीन हैंडपंप वर्षों से दूषित जल दे रहे हैं, वही अंबेडकर नगर वार्ड में लगे कई हैंडपंप खराब हैं। वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर के समय माई स्थान के पास स्थित दो इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। हरैया चौराहे पर टैक्सी स्टैंड पर लगा हैंडपंप खराब होने से यहां के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही हैं। जूनियर हाई स्कूल बभनान परिसर में बच्चों के उपयोग के लिए लगा हैंडपंप भी खराब है। यही हाल वार्ड नंबर सात हरैया तिराहे के पास लगे हैंडपंप का भी है। वार्ड नंबर आठ बाबा बागेश्वर नाथ नगर के पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे इंडिया मार्का टू हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। वार्ड नंबर नौ के मंदिर परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब है। वार्ड सदस्य शिवम जायसवाल ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत की गई, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल का कहना है दूषित जल देने वाले 43 इंडिया मार्का टू हैंडपंपों की सूची जल निगम को भेजी गई है। जल निगम के अधिकारियों से बात भी हुई है। हैंडपंपों को जल्द ही रीबोर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें