फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू खतरे के निशान से ऊपर, कटान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरयू खतरे के निशान से ऊपर, कटान जारी
कटरिया-चांदपुर समेत अन्य तटबंधों पर दबाव कायम
अमरउजाला ब्यूरो
दुबौलिया। सरयू नदी अब भी खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। जलस्तर घटने के बाद भी कटरिया चांदपुर तटबंध पर दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
बाढ़ प्रभावित गांव खजांची पुरवा व सुविखा बाबू से पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है। कटरिया गांव के पास बने ठोकर के नोज का हिस्सा भी बैठ रहा है। इसी गांव के निकट कृषि योग्य भूमि कट रही है। दिलासपुरा गांव के पास भी तेजी से कटान हो रहा है। चांदपुर गांव के पास बने ठोकर पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। सूविखा बाबू के लोग आज भी नाव के सहारे आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर राम विवाह मैदान के निकट कटरिया चांदपुर तटबंध की मरम्मत के लिए मंगाए जा रहे बोल्डर सड़क की पटरी पर गिरा दिए जा रहे हैं। जिससे रामजानकी मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी चूक होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पिछले वर्ष भिऊरा व चांदपुर गांव के निकट दो बाइक सवार की बोल्डर से टकराकर मौत हो गई थी। आधा दर्जन राहगीर बोल्डर से टकराकर घायल हुए थे। इस वर्ष कस्बे के राम विवाह मैदान के निकट रामजानकी मार्ग की पटरी व सड़क पर बडे़ बडे़ बोल्डर (पत्थर) बाढ़ खंड की तरफ से गिरवाए जा रहे हैं। प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, शेर सिंह, सोनू आदि का कहना है कि अगर सड़क किनारे से बोल्डर नहीं हटाया गया तो कोई भी राहगीर गिरकर घायल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें