फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... ...तो बारिश में बंद हो जाएगा लुंबिनी-दुद्घी हाईवे !

विज्ञापन
विज्ञापन
गनीमत है कि मानसून से पहले बारिश नहीं हो रही, वरना अब तक लुम्बिनी-दुद्धी हाईवे पर आवागमन कब का ठप हो चुका होता। क्योंकि इस निर्माणाधीन हाईवे पर नगर बाजार से दक्षिण स्थित चंदो ताल से निकले झिरझिरवा नाले पर बनाया जा रहा पुल अभी अधूरा है। दोनों तरफ का अप्रोच भी अभी इस लायक नहीं हो पाया है कि उस पर भारी वाहन गुजर सके। हालांकि प्रशासन का दावा है कि बरसात शुरू होने से पहले आवागमन शुरू हो जाएगा। सात फरवरी की सुबह वहां पर स्थित पुराना लकड़ी का पुल ढह गया था। इलाहाबाद से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक के गुजरते समय यह हादसा हुआ था। अंग्रेजों के जमाने में बना वह पुल काफी जर्जर हालत में था। बावजूद इसके उससे होकर सीमेंट व गिट्टी लदे ट्रक व अन्य भारी वाहन दिन रात गुजरते रहे। हाइवे बनाने वाली कंपनी ने कुछ दूरी पर नए पुल का चिन्हांकन किया था लेकिन काम मंद गति से चलता रहा।
विज्ञापन

आठ फरवरी को जब लकड़ी का पुल ढहा तो तत्कालीन डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने निर्माण करने वाली एजेंसी से बात की। जिसका नतीजा यह रहा कि 24 घंटे के भीतर गड्ढे को पाटकर अस्थाई मार्ग तैयार कर दिया गया। इसके बनने से यातायात पूर्ववत चलने लगा। विकल्प के रूप में करीब पचास मीटर पश्चिम नए पुल की आधार शिला तो रखी गई लेकिन काम तेजी नहीं पकड़ सका। बेस आदि बनाने के बाद काम ठप पड़ गया। अब जबकि पुराना पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया तो नए की जरूरत तत्काल आ पड़ी। लेकिन इंजीनियरों का कहना है कि अभी उसे तैयार होने में महीनों लगेंगे। निर्माण एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि आवागमन किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने पाएगा। इसका भी विकल्प तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें