दुर्घटनाओं, रेल संरक्षा और जनहानि को देखते हुए रेलवे प्रशासन का इरादा धीरे-धीरे सभी मानवरहित समपारों को बंद करने का है। इसी क्रम में मानवरहित समपार संख्या 206 किमी. 581 गोविदनगर-टिनिच और समपार संख्या 190 किमी. 555 मुंडेरवा-ओड़वारा को बंद करने की अनुुमति रेलवे ने डीएम से मांगी है।
डीएम को लिखे पत्र में वरिष्ठ मंडलन इंजीनियर ने कहा है कि रेलवे परिवहन एवं सड़क परिवहन के मध्य मानवरहित समपारों पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है, जिसके कारण मानव जीवन एवं संसाधनों की क्षति होती है। इस समस्या के निदान के लिए रेलवे ने सभी मानवरहित समपार को बंद करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी मानवरहित समपारों को सब-वे बनाकर बंद करना है।