दुबौलिया। विशेषरगंज कस्बे में रविवार की शाम करीब 6:30 बजे किराना व्यापारी जय प्रकाश कसौधन से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग में रखे 20 हजार रुपये लूट कर भाग गए। पुलिस बदमाशों को सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का खंगालने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, छावनी कस्बे निवासी जय प्रकाश कसौधन किराना के थोक व्यापारी हैं। रविवार की शाम को किराना दुकानदारों से विशेषरगंज कस्बे के धरमनगर की गली के पास बकाया रुपये लेने गए थे। व्यापारी ने बताया कि अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार रुपये थे।
किराना व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। उधर वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत छा गया। संवाद