फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुगिया माइनर कटने से 200 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 23 Dec 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी रुधौली (बस्ती)। सरयू नहर खंड चार से निकली सुगिया माइनर (छोटी नहर) रुधौली विकास क्षेत्र के छतरिया कुचुरुआ सिवान के बीच में शनिवार की रात में कट गई। इससे कुचुरुआ व छतरिया सिवान में करीब 200 बीघा फसल जलमग्न हो गए। किसानों का कहना है कि खेत में पानी भरने से गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों ने सरकार से फसल के मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि माइनर का बेहतर मरम्मत न होने कट गया है। अभी जल्द ही गेहूं की सिंचाई की गई है। दोबारा फसल में पानी लगने से सड़न उत्पन्न हो जाएगी।
माइनर कटने से क्षेत्र के योगेंद्र कुमार, रविशंकर यादव, कपिल देव, करमहुसैन, हफीजुल्लाह, अवतारी आदि किसानों की फसल जलमग्न हो गए हैं।
किसानों का कहना है कि एक तो सिंचाई के समय नहरों में पानी आता नहीं। यदि पानी आता है तो नहर कट जाती है। इससे खेत में पानी भर जाता है। किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग नहरों की सफाई कराने में लापरवाही बरता है। इससे पानी आने पर नहर टूटी जाती है। यह समस्या हर साल उत्पन्न होती है। इसके बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें