फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली रूट पर भेजी गईं 20 बसें...लोकल मार्ग पर दौड़ीं अनुबंधित

Thu, 30 Oct 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली और छठ पूजा समापन के बाद परदेश से आए लोग अब वापस जा रहे हैं। ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर वे बसों की ओर रुख कर रहे हैं। रोडवेज बसें फुल होकर जा रही हैं। बुधवार को 20 बसें दिल्ली रूट पर भेजी गईं। लोकल रूटों पर अनुबंधित बसों को दौड़ाया गया।
विज्ञापन

दिवाली और छठ पूजा बीतने के बाद बसों में भीड़ बढ़ गई है। डिपो की ओर से बताया गया कि यात्रियों को देखते हुए 50 से अधिक बसें लंबी दूरी और लोकल मार्ग पर भेजी गईं। साथ ही जहां जरूरत पड़ी, वहां अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं। इससे यात्रियों को सहूलियत मिल रही है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि 30 अक्तूबर तक स्पेशल बस सेवा की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों को देखते हुए बसों को भेजा जा रहा है। अभी उसी मार्ग से बसें आ और जा रही हैं। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को सहायता के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें