फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धोखाधड़ी से निकाले गए 33 हजार वापस कराए

Thu, 30 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर (बस्ती)। थाने की साइबर क्राइम टीम ने धोखाधड़ी से निकाले गए 33 हजार रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराया है। ग्राम सलेमपुर पांडे की शिखा भारतीय पत्नी राजकुमार के भारतीय स्टेट बैंक, शाखा परशुरामपुर में स्थित खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन-पे एप्लिकेशन के माध्यम से 33 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के जरिए लेन-देन का पता लगाया। अथक प्रयासों के बाद टीम ने धनराशि को सफलतापूर्वक खाते में वापस कराया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अज्ञात लिंक, कॉल या ओटीपी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की तुरंत सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें