फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईटेंशन लाइन की करंट के चपेट में आकर सगे भाइयों की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Jun 2025 11:59 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती के लुंबिनी-दुद्धी पर मंगलवार को एक हादसा हो गया। लोहे की सीढ़ी बाइक से लेकर जा रहे दो सगे भाइयों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मृतक भाईयों की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के खुटहन के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे लोहे की सीढ़ी ले जा रहे सगे भाई हाई टेंशन करंट की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के विरोध में गांव के लोग हाईवे जाम करके बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर हटाया। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय शशि भूषण इसी क्षेत्र के बक्सर के एक निजी विद्यालय में पढ़ाते थे। मंगलवार को घर पर लोहे की सीढ़ी की जरूरत थी। अपने सगे भाई 23 वर्षीय विश्वबल्लभ के साथ बाइक से सीढ़ी लेकर लौट रहे थे। सड़क से मुड़ते ही सीढ़ी तार में छू गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें