फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के मामले में पालिका की बढ़ी रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के मामले में पालिका की बढ़ी रैंकिंग
विज्ञापन

नगर पालिका बस्ती को प्रदेश में मिला 38वां स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में नगर पालिका ने प्रदेश में 38 वां स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग बढ़ने पर नगर पालिका के कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
जलकल स्थित नगर पालिका के शिविर कार्यालय पर अध्यक्ष के पति पुष्कर मिश्र की अगुवाई में सभासदों व सफाई कर्मियों ने बैठक की। स्वच्छता की रैंकिंग को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। पुष्कर ने कहा कि जन सहयोग से नगर पालिका की रैंकिंग बढ़ी है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास जारी है। बताया कि चार से 31 जनवरी तक शहर में सर्वेक्षण किया गया था। केंद्रीय नगर विकास मंत्रालय की टीमों ने शहर की स्वच्छता को परखा। कहा कि देश में अपनी स्वच्छता की स्थिति में सुधार करते हुए पालिका 312वें स्थान पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जगदीप श्रीवास्तव, अरविंद सोनकर, आशीष शुक्ला, सतीश चन्द्र, अब्दुल अजीज, सुभाष श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ला पप्पू, कन्हैया चौधरी, कमरूल हुदा, संतोष शुक्ला, सतीश सोनकर, सोम कुमार, संजय उपाध्याय, फिरोज, वसीम, विनोद, महेन्द्र शंकर, लवकुश चौबे, अजय तिवारी, विनोद त्रिपाठी, रणजीत सिंह, रोहित भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें