फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1ीन माह भीतर ही ढह रही नाली, नागरिकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह में ढह रही नाली, नागरिकों में गुस्सा
विज्ञापन

रुधौली में 4.61 करोड़ से बनी है डेढ़ किमी सड़क व नाली
अमर उजाला ब्यूरो रुधौली। नगरवासियों को गड्ढामुक्ति से निजात दिलाने के लिए रुधौली कस्बे में मेंहदावल-रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर डेढ़ किलोमीटर सीसी रोड व नाली का तोहफा मिला था। इसके लिए शासन ने लगभग पौने पांच करोड़ अवमुक्त किए। निर्माण हुआ, लेकिन यह बहु प्रतीक्षित सड़क व नाली भी गुणवत्ताविहीन कार्य की भेंट चढ़ गई है। स्थिति यह है कि नवनिर्मित नाली व सड़क का निर्माण हुए अभी तीन माह भी पूरे नहीं हुए हैं, मगर नाली की ईंटें कई स्थानों पर गिर चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मेंहदावल-रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर रुधौली कस्बे से 500 मीटर की सीसी सड़क मेंहदावल रोड पर एवं एक किमी की सीसी सड़क डुमरियागंज रोड पर बनने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4.6 करोड़ की कुल धनराशि स्वीकृत की गई थी। उक्त सड़क पर सीसी सड़क का निर्माण कार्य के साथ सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गुणवत्ताविहीन निर्माण से नाराज दुर्गेश त्रिपाठी, लाल जी साहू ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद दोनों तरफ बनाई गई नाली में ठेकेदार ने घटिया निर्माण का खेल खेला है। नाली के ईंटों की घटिया जोड़ाई की गई। आबादी वाले इलाके तक सड़क के लिए मिक्स किए गए मैटीरियल की एक परत घटिया निर्माण से बनी नाली के ऊपर लगा दी, जिससे कि नाले का घटिया निर्माण ऊपर न दिखाई दे, लेकिन तीन माह के भीतर ही भ्रष्टाचार की पोल खुल ही गई। अमरनाथ साहू, सुरेश गुप्ता ने कहा कि निर्माण के समय ही घटिया निर्माण को लेकर ठेकेदार से कई बार विवाद हुआ एवं इसकी गुणवत्ता को लेकर जिम्मेदारों से कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोक निर्माण विभाग के जेई अजय सिंह ने कहा सीसी निर्माण के साथ नाली का कार्य अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। काम खत्म होने के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा उसकी जांच किए जाने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। यदि वर्तमान में कहीं कमी मिल रही है तो इसके लिए ठेकेदार को निर्देशित कर सही तरीके से काम पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें