फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकलि सफलता, तीनों खंभों के बीच फैल गया तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली सफलता, तीनों खंभों के बीच फैल गया तार
विज्ञापन

खंभों के बीच लगी हैं चार-चार नावें, रविवार को कसे जाएंगे 220 केवी के तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा। नौरहनी घाट पर टांडा ग्रिड के 220 केवी तार बिछाने में पश्चिम बंगाल की टीम ने सफलता ली है। खंभों पर कंडक्टर चढ़ाने व तार का जाल बिछाने की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई। अब रविवार को इन तारों को कसा जाएगा। कंडक्टर भी कनेक्ट किए जाएंगे। टीम ने एक खंभे से दूसरे खंभे के बीच चार-चार नावें लगाकर तार बिछाए हैं। तार कसने के बाद इन पर लाइन का प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि टांडा से जिले को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति तब ठप हो गई जब अचानक नौरहनी घाट के निकट स्थित 220 केवी तार टूट कर सरयू की धारा में गिर गया। तीन सप्ताह पहले हुई इस घटना के बाद जिले के सामने विद्युत संकट खड़ा हो गया, मगर जिले की आपूर्ति को प्रभावित होने से गोरखपुर व गोंडा फीडर ने संभाला। तीन टीमों की असफलता से निराश निगम ने इलाहाबाद की कांस्ट्रक्शन कंपनी को बुलाया। कंपनी अपने पश्चिम बंगाल की 35 सदस्यीय टीम के साथ बुधवार को उक्त स्थल पर पहुंची। बृहस्पतिवार को नदी की धारा के बीच इस टीम ने तकनीकी ढंग से रोप वायर बिछाने में सफलता हासिल कर ली। टूटे हुए तार को धारा से निकालने के बजाय नया तार लगाने का निर्णय लिया गया और दोनों लोड टॉवरों के बीच डैमेज तार को नदी की धारा में गिरा दिया। दोपहर बाद इन दोनों लोड टावरों के बीच नया तार लगाने के लिये स्टील रोप वायर वायर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया था। शनिवार को खंभों पर ताल व कंडेक्टर चढ़ाने के लिए नावों के सहारे धारा में दिन भर मशक्कत की गई और तीनों खंभों पर तार चढ़ाने के लिए चार-चार नाव लगाकर उसी पर तार बिछा दिया गया है। टीम लीडर सरोज कुमार ने बताया कि तट से बीच धारा में लगे स्पेंसर टावर तक पैलेट वायर बिछाने में सफलता मिली है। इसमें करीब 500 मीटर तार लगा। शनिवार को इसके आगे धारा में लगे लोड टॉवर तक पैलेट वायर बिछाने का कार्य पूरा कर दिया गया। अब रविवार को तारों को खंभों पर चढ़ाकर कसा जाएगा। संभव है कि सोमवार से लाइन पूर्व की भांति गति मान हो जाएगा। नाव के ठेकेदार कादिर खान का कहना है कि खंभों पर तार चढ़ाने के लिए कुल दस नावों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

फोटो
30 घंटे बाद भी रामनगर पडाव की बिजली ठप
जेई, एसडीओ भी नहीं उठा रहे फोन, पानी को तरसे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। मुहर्रम के मौके पर तजिया जुलूस को निकालने के लिए रामनगर पड़ाव की बिजली बाधित कर दी गई थी। शुक्रवार 11 बजे दिन से आपूर्ति ठप हुई तो शनिवार पांच बजे तक भी बहाल नहीं की गई।
विज्ञापन

लाइनमैन की शिथिलता के चलते पड़ाव के लोगों को बिजली आपूर्ति 30 घंटे बाद भी नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं ने जब इस बाबत एसडीओ अमित कुमार और जेई बृजकिशोर राम से शिकायत करने की कोशिश की तो उनका फोन उठा ही नहीं। लोग बिजली के साथ पानी तक को तरस गए। ताजिया को निकालने के लिए बिजली विभाग के साथ कुछ अन्य लोगों ने रास्तें में पड़ने वाले कई केबल काट दिया था। साथ ही लाइनमैन की ओर से ट्रांसफॉर्मर फ्यूज खोल दिए गए थे। इससे कई घरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। इस बाबत एसडीएम राजेश सिंह ने कहा कि विभागीय जिम्मेदारों से बात कर शीघ्र आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें