फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटहना में राज्य मंत्री को महिलाओं ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहना में राज्य मंत्री को महिलाओं ने घेरा
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव यादगार दिवस 23 को
कार्यक्रम की तैयारी को राज्यमंत्री ने किया गांवों का दौरान, की सभा
अमर उजाला ब्यूरो
साऊंघाट। महाराजा सुहेलदेव जयंती 23 सितंबर को यादगार बनाने के लिए सूबे के राज्यमंत्री अनिल राजभर रविवार को यहां पहुंचे। पटखौली, खुटहना, केशवारा, पकरीजई व मथुरापुर में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल कुमार राजभर ने नुक्कड़ सभाएं कीं। वह खुटहना में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे तो ग्रामीण महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। योजनाओं में धांधली, हर काम के लिए पैसे की मांग की शिकायत दर्ज कराई। राज्यमंत्री ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे जो भी समस्याएं हैं, उसे भाजपा नेता शिवपूजन राजभर को लिखित दे। सभी का निराकरण छह माह के भीतर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभाओं में राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आगामी 23 सितंबर को आईटीआई परिसर में महाराजा सुहेलदेव जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। सरकार की योजनाएं गिनाना वे नहीं भूले। बोले, ग्राम प्रधानों के खातों में सरकार ने इतना धन भेज दिया है, जो खर्च ही नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण विकास के लिए केंद्र 200 तो प्रदेश सरकार 150 योजनाएं संचालित कर रही है। पांच साल के भीतर सरकार अपने सभी वादे पूरा कर देगी। सूबे की सरकार ने 34 हजार करोड़ रुपये किसानों की कर्जमाफी की। सरकार सिंचाई नीति व किसान नीति बनाकर उपज का डेढ़ गुना लाभ दे रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का सभी को लाभ मिल सके इसके लिए सरकार ने गरीबों की आयुष्मान भारत लागू किया है। संचालन शिवपूजन राजभर ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राहुल राजभर, योगेन्द्र यादव, जगदीश गुप्ता, राजकुमार राजभर, बसंतलाल, दुर्गा प्रसाद, अरविन्द राजभर, मुनिराम, वीरेन्द्र राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें