लेखपालों की चेहरो पर भी दिखी खुशी
काम पर लौटे लेखपाल तहसील कार्यालय में बढ़ी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को काम पर लौटे लेखपालों से तहसील कार्यालयों में चहल-पहल शुरू हो गई। तहसील कार्यालय के कम्प्यूटर कक्ष, एकल खिड़की, निर्वाचन व राजस्व निरीक्षक कार्यालयों में भी लेखपालों की भीड़ दिखी। काश्तकारों ने भी हड़ताल वापस होने पर राहत महसूस की।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि हड़ताल पर सभी 76 लेखपाल अपने काम पर वापस आ गए हैं। वे अपना काम संभाल लिया है। बताया कि सभी लंबित मामलों को कुछ ही दिनों में निपटा दिया जाएगा। अब काश्तकारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस बाबत जानकारी देते हुए तहसीलदार नवीन प्रसाद ने बताया कि सभी लेखपाल काम पर वापस आ गए हैं लेकिन इनके खिलाफ हुई कार्रवाई अग्रिम आदेश के बाद ही निरस्त की जाएगी।
आठ सूत्रीय मांग को लेकर जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन
बस्ती । बुधवार को किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी और अन्य पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र जिला विकास अधिकारी को सौंपा। भाकियू जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज समेत कराने, बैंकों की ओर से प्रासेसिंग फीस के नाम पर शासनादेश के विरुद्ध खातों से बिना अनुमति के कटौती किये जाने, घाघरा नदी की कटान रोकने, वाल्टरगंज चीनी मिल को नये सत्र में चलाये जाने, बैंको में ऋण की कमीशनखोरी रोकने, सरकारी टयूबवेल चलाये जाने आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग की। किसान दिवस छलावा मात्र होकर रह गया है। कोई अधिकारी किसान दिवस पर नहीं आता है। चेतावनी दी कि यदि प्रशासनिक अधिकारी न सुधरे तो 20 जुलाई को बैठक में संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवान चन्द चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ,जयराम चौधरी, बंधू चौधरी, रामशंकर मौर्या, सत्यराम चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, गनीराम, देवी प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, रामअछैवर मौजूद रहे।