फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबा बालक, गांव वालों का हंगामा

विज्ञापन
River
विज्ञापन

विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। दोस्तों के साथ घाघरा नदी के सोती में नहा रहा 12 वर्षीय बालक पैर फिसलने से डूब गया। तलाश के बाद शव बरामद कर लिया गया। अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे देख गांव वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने किसी तरह शांत कराकर शव के पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया।
हादसा शनिवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे हुआ। बरदिया लोहार गांव के पास चल रहे बालू खदान के निकट 12 वर्षीय राजन पुत्र झिनक गांव के ही दोस्त उमेश व शिवकुमार के साथ घाघरा की सोती में नहा रहा था। अचानक गहरे पानी में जाने से राजन डूब गया। दोनों बालकों को अंदाजा भी नहीं लगा और चुपचाप सोती के किनारे बैठ गए। तभी डूबे हुए राजन के चाचा लालजी भैंस नहलाने पहुंच गए। बालकों ने घटना की जानकारी दी तो सोती में राजन को ढूंढ़ने लगे। काफी प्रयास के बाद बालू खदान के गड्ढे में राजन का शव मिला जिसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालू खदान की सोती में डूबने से राजन की मौत जैसे ही गांव के लोगों को हुई। सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए। हंगामा करना शुरू कर दिया। गांव वालों का आरोप है कि गांव के निकट खनन होने से सोती में गहरा गड्ढा हो गया है। जिसमें काफी पानी भर गया है। गांव वालों की मानें तो घाघरा नदी की सोती नजदीक होने से नित्यक्रिया व अन्य कार्यों के हर दिन लोग पहुंचते हैं। इसी दौरान हंगामे की खबर किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता को गांव के लोगों ने घर लिया। उग्र तेवर होता देख घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविंद वर्मा, थानाध्यक्ष कलवारी शिवाकान्त मिश्रा, छावनी थानाध्यक्ष संतोष सिंह, थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित प्रसाद भी पहुंच गए। किसी तरह गांव वालों को शांत कराया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें