डेंगू और टॉयफाइड से 22 पीड़ित
भानपुर। ग्राम पंचायत पटखौली पश्चिम में पिछले 15 दिनों से लोग डेंगू और टायफाइड से पीड़ित है। इसकी सूचना एएनएम के माध्यम से स्वास्थ्य महकमे को ग्राम प्रधान ने दी। लेकिन विभाग की ओर से कोई झांकने तक नहीं आया। जबकि चार पीड़ितों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि बीमारी की शुरुआत 15 दिन पहले हुई हैं। एएनएम के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी गई थी। लेकिन कोई भी नहीं आया। डेंगू से पीड़ित गांव की मीरा (35), दीपू लाल (24) पूनम त्रिपाठी (35), राजेश कुमार (36) का लखनऊ में इलाज चल रहा है। जबकि की गांव की मीरा देवी, (32) रोशनी (15) , उजाला (12), उर्मिला (32), रिसाली (7), रियांश (2), रिंका (25), रिया (3), छठठू प्रसाद (50), मालती (45), सुनीता (30), चतुर्भुजी त्रिपाठी (42), ममता त्रिपाठी (34), मीरा (22), शांति (40), शकुंतला (18), कुमकुम (15) सहित गांव के और भी लोग बुखार से पीड़ित हैं। कुमकुम का इलाज करमहिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया कि बुखार की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है।
एएनएम पुष्पा ने कहा कि सीएची पर बीएचडब्लू शिवशंकर को जानकारी दी गई थी। लेकिन संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग को इसकी रिपोर्ट नहीं की दी जा सकी।
नहीं हैं कोई जानकारी: अधीक्षक
प्रभारी अधीक्षक रवींद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में डेंगू अथवा बुखार से लोगों के पीड़ित होने की कोई जानकारी नहीं है। गांव में डॉक्टरों की टीम भेजकर दवा वितरण और फांगिग कराई जाएगी।