फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजन तक पहुंचेंगी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अपना दल (एस) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने वृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता की। दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।पार्टी गरीबों, किसानों, पिछडों, नौजवानों की समास्याओं को दूर करने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल एवं संरक्षिका केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल ने जिस उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जल्द ही ब्लॉक स्तर पर कैंप लगा कर सदस्यता अभियान चालया जाएगा। किसी भी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसे हर वर्ग के लोगों को पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद् सिंह पटेल, प्रदेश सचिव झिनकान पटेल, राम नयन पटेल, राम सिंह पटेल, रमेश चंद्र गिरि, सुखराम पटेल, राम कुमार पटेल, प्रमोद आर्या, रमेश भारती, मुजीब अहमद, मो. सिकंदर, राम धीरज पटेल, वृजेश कुमार चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें