फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 19 करोड़ का भुगतान अटका सुस्त पड़ी विकास की रफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। ब्लाक क्षेत्र के 86 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराये गये पक्के कार्यो का भुगतान न होने के कारण वर्ष 2025-26 में विकास कार्य लगभग ठप्प हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायतों में लगभग 15.88 करोड़ के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष के आठ महीनो में महज 3.22 करोड़ का कार्य हो पाया है।
विज्ञापन

मटेरियल भुगतान न होने के कारण प्रधान स्वीकृति के बाद भी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं करा पा रहे है। प्रधानों का कहना की ईट भट्ठो का लाखों का बकाया होने के कारण नये कार्यो के लिए सामान देने मे आनाकानी कर रहे है। उनका कहना है कि पिछला भुगतान जब तक नहीं होगा उनके लिए सामान देना संभव नहीं है। भुगतान न होने के कारण मटेरियल सप्लाई करने वालों को बैंको की ईएमआई जमा करने में समस्या हो रहा है।
निर्माण से जुड़े कार्य ग्राम पंचायतों न होने के कारण उससे जुड़े श्रमिकों के सामने भी रोजी का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि सर्रैया खुर्द रिजवान खान ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग पचास लाख रूपये का कार्य हुआ है किसी भी कार्य का भुगतान नहीं हुआ है। कई कार्य अति आवश्यक होने के बावजूद भी सामान न मिलने के कारण नहीं करा मिल रहा है जबकि चुनावी वर्ष होने के कारण कराना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि फूलपुर विजय बहादुर ने बताया कि लगभग पैंतालीस लाख रूपये कार्य हुआ था। भुगतान न होने के कारण नये मस्टर रोल भी जारी नहीं हो पा रहे है। प्रयास पर कार्यो की स्वीकृति तो मिल जाएगा, मगर जहां से मटेरियल मिलना है वे पिछला भुगतान मिले बिना सामान देने को तैयार नहीं हैं।
अध्यक्ष प्रधान संघ बहादुरपुर अरविंद सिंह ने बताया कि भुगतान न होने के कारण प्रधानों ने जहां से सामान लिया वहां जाने से कतरा रहे है क्योकि उनके द्वारा दिए गए समाना का भुगतान मांगा जा रहा है। खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने बताया कि निर्माण कार्य के भुगतान हेतु मांग भेजा गया है जैसे ही धन उपलब्ध होगा संबन्धित फर्मो को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें