फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवलिया में कई किसानों का गेहूं खेत में राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से कई किसानों की गेहूं राख
विज्ञापन

दमकल कर्मी पहुंचे पर चालू नहीं हो सका गाड़ी का इंजन
गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
साऊघाट/बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मेंहदावल रोड पर स्थित भरवलिया गांव के सिवान में शुक्रवार को दोपहर में आग लग गई। आग बेकाबू होते देख भरवलियां गांव के लोगों ने डायल 100, पुरानी बस्ती पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बेकाबू देखकर भरवलियां गांव के लोगों ने डायल 100, पुरानी बस्ती पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इंजन ही चालू नहीं हो सका। मौके पर मौजूद ग्रामीणों कड़ी मसक्कत करके किसी तरह से आग पर काबू किया। आग बेकाबू देखकर भरवलियां गांव के लोगों ने डायल 100, पुरानी बस्ती पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेश राय जवानों के साथ मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हुए तो रेलवे क्रॉसिंग पर लगे जाम में फंस गए। फिर गेट बंद हो गया। हालांकि इसके पहले 100 नंबर व चीता पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की एक छोटी गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन वहां इंजन बंद हो गय्रा औ उसके बाद इंजन चालू ही नहीं हो पाया। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दूसरी बड़ी गाड़ी पहुंची तब तक गांव के लोग कड़ी मसक्कत कर आग पर काबू कर चुके थे। आग की इस घटना में योगेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमरेंद्र, संजय सिंह, रणविजय सिंह, परमेश्वर सिंह, राम आशीष, दीना नाथ, राम कुमार आदि की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें