फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसा संविदा विद्युत कर्मी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से झुलसा कर्मी, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

गड़बड़ी दूर करते समय अचानक शुरू हो गई विद्युत आपूर्ति

अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। विद्युत उपकेंद्र कुदरहा में तैनात संविदा कर्मी घनश्याम शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से झुलस गए। वह गड़बड़ी दूर करने के लिए खंभे पर चढ़े थे, इसी बीच विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। जिसके चलते करंट की चपेट में आकर वह झुलस गए। सहयोगी कर्मियों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र कुदरहा में संविदा पर तैनात पिरथीनियापुर उर्फ पृथ्वीपुर गांव निवासी घनश्याम सुबह करीब आठ बजे डूंडी हथियांव गांव में खंभे पर चढ़कर गड़बड़ी दूर कर रहे थे। इसी बीच विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। इसके चलते वह करंट की चपेट में आकर झुलसकर नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद सहयोगी संविदाकर्मी धर्मदेव व रामजीत ने उन्हें पीएचसी कुदरहा पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विद्युत कर्मचारी संघ से संबद्ध लोकल कमेटी तृतीय के ब्लॉक अध्यक्ष राम सकल मौर्य ने अस्पताल जाकर झुलसे संविदाकर्मी के परिजनों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें