फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लिए सड़क जाम, आपूर्ति बहाल

Sat, 06 Oct 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने राम जानकी मार्ग पर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुबौलिया। लगातार पांच दिनों से बिजली की बदहाली झेल रहे उपभोक्ताओं के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने राम जानकी मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के बाद मौके पर पहुंचे एसओ दुबौलिया पंकज सिंह के समझाने के बाद शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर उपभोक्ता मान गए और जाम हटा लिया। देर शाम आपूर्ति बहाल भी हो गई। उपकेंद्र दुबौलिया से जुडे करीब 275 गांवों में पांच दिन से बिजली नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंच कर स्थानीय लाइनमैन के साथ आई मशीन को सेट किया, मगर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। क्योंकि मशीन तो सेट हो गई, मगर शुक्रवार देर शाम तक टेक्नीशियन टीम नहीं पहुंची, जिससे पूरी रात आपूर्ति ठप रही। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्र पर न तो जिम्मेदार अधिकारी आए हैं और न तो उनका फोन उठ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है। उपभोक्ताओं के बीच पहुंचे प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद उपभोक्ताओं ने एडीओ को ज्ञापन दिया। उपकेंद्र के अवर अभियंता को तत्काल हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें