फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण में दिक्कत, सफाई कर्मियों ने खड़े किए हाथ

Fri, 10 Aug 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
महिला अस्पताल के सामने पड़ा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने कूड़ा निस्तारण को लेकर शुक्रवार को हाथ खड़े कर दिए। शहर के कुछेक स्थानों से कूड़ा लादकर वे सीधे पालिका परिसर में पहुंच गए और वहीं गाड़ी खड़ी कर दी। कूडा वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का कहना है कि प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण का कोई स्थल शहर में नहीं बनाया है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से कूड़ा निस्तारण में समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि ढोरिका के जिस जमीन में कूड़ा गिराया जा रहा था, वहां ग्रामीण इसका विरोध करने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था है। इसके तहत कुल 36 चालक तैनात हैं, जो सुबह से लेकर शाम तक घूमकर कूड़ा उठाते हैं और इसका निस्तारण उनकी जिम्मेदारी होती है। यहां इसके लिए छह ट्राली, तीन ट्रक व 25 आटो के अलावा बड़ी व छोटी कुल तीन जेसीबी कूड़ा उठाने में मदद करती है। शहर में हर दिन करीब 30 टन कूड़ा निकलता है, जिसे पहले अमहट घाट पर निस्तारित किया जाता था, मगर पर्यावरण सुरक्षा के तहत वहां कूड़ा गिराने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद पालिका ने ढोरिका स्थित एक किसान के खेत में इसे गिराना शुरू कर दिया था, मगर बुधवार को कूड़ा लेकर पहुंचे राजेश व शिवनाथ को ग्रामीणों के कोप का शिकार हो जाना पड़ा। दोनो को ग्रामीणों ने पीटा और भगा दिया।
बृहस्पतिवार को तो स्थिति और खराब हो गई जब गांव के लोग लाठी डंडा लेकर कूड़ा स्थल के पास एकत्रित हो गए और राजेश को बंधक बना लिया। किसी तरह से वह बच कर वहां से भागा। शुक्रवार को कूड़ा गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों ने शहर में कूड़ा उठाने से मना कर दिया। इसके चलते मुख्य बाजार सहित शहर में गली मोहल्लों में कूड़ों का ढेर लग गया है। वाहन चालक श्रीनरायन शुक्ल, देवदत्त, दीनानाथ, मनोज, विजय उपाध्याय, शिवनाथ, मेहताब आदि ने बताया कि यह मामला चार साल से अटका है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था प्रशासन नहीं करा पा रहा है। ऐसे मे अब तब तक कूड़ा नहीं उठेगा जब तक निस्तारण का स्थल तय नहीं हो जाता है। प्रभारी ईओ घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि चालकों से बातचीत की जा रही है। स्थल को लेकर स्थिति खराब हुई है। ऐसे में अस्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शहर में जगह-जगह इकट्ठा हुए कूड़ा को हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें