फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 पंचायत सेक्रेटरियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक ही ब्लॉक में तीन साल से अधिक कार्य करने वाले 28 ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला दूसरे ब्लॉक में कर दिया गया। इन पंचायत सेक्रेटरियों का जून का वेतन नये ब्लॉक से मिलेगा। जारी तबादला आदेश में डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने कहा कि अगर कोई सेक्रेटरी तबादले को लेकर कोई राजनैतिक दबाव बनाएगा तो उसके विरुद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासनादेश के तहत एक ही स्थान पर तीन साल से कार्यरत कर्मियों का तबादला स्थानीय स्तर पर होना है। 20 फीसदी कर्मियों का तबादला संबधित विभाग के अधिकारी कर सकते हैं। इसी के तहत डीपीआरओ ने 28 पंचायत सेक्रेटरियों का तबादला विभिन्न ब्लॉकों में कर दिया।
इनका हुआ तबादला
जितेंद्र अरोरा सल्टौआ से विक्रमजोत, सीताराम साँउघाट से बस्ती सदर व मनोज कुमार मिश्र को विक्रमजोत, सुमन बहादुरपुर से साऊंघाट व आनंद कुमार सिंह को गौर, दीनानाथ गौर से सल्टौआ व रमेशचंद्र यादव को बनकटी, नरोत्तम प्रसाद परशुरामपुर से रूधौली व श्याम बिहारी वर्मा को बस्ती सदर, अनिल कुमार सिंह विक्रमजोत से रूधौली व सुभाष चंद्र चौधरी को बहादुरपुर, शैलेंद्र त्रिपाठी बस्ती सदर से बनकटी, लालचंद्र उर्फ लथेरू दुबौलिया व चंद्र प्रकाश चौधरी को रामनगर, सहजराम रुधौली से कुदरहा, शिवकुमार लाल को हर्रैया, अवधेश कुमार साऊंघाट व राम सहाय को परशुरामपुर, अयोध्या प्रसाद कुदरहा से हर्रैया, विरेंद्र कुमार पांडेय हर्रैया से रामनगर, प्रमोद कुमार मिश्र को बस्ती सदर व सुरेंद्रनाथ पांडेय को रूधौली, सुशील कुमार श्रीवास्तव रामनगर से हर्रैया व अर्जुन कुमार वरूण को परशुरामपुर, राजेश कुमार पांडेय दुबौलिया से बस्ती सदर और सुरेंद्र कुमार राव बनकटी से गौर व राम सहाय को रूधौली ब्लॉक में तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें