बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में होगा है। इसके लिए मंगलवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल के बाद बुधवार को मंडलीय ट्रायल हुआ। इसमे कुल 18 खिलाड़ी चयनित हुए।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि विभिन्न भार वर्ग में उत्कर्ष मिश्र, कृष्णा गिरी, सत्यम, नमन यादव, सत्यम यादव, सोनू चौरसिया, सक्षम पांडेय, प्रियांशु मिश्र, ईशान विक्रम सूर्यवंशी, राहुल, मार्तंड यादव, साहिल, विराट यादव, चंदन गौड़, मोनू, गौरव विपिन वर्मा का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में हो रहे प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद