फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 175 केंद्र निर्धारित

Thu, 07 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर लगभग सारी तैयारी पूरी हो गई हैं। जिले में कुल 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस का दावा है कि इस बार किसी भी दागी विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


बताया कि परीक्षा में कुल 89238 विद्यार्थी शामिल होंगी। इनमें हाई स्कूल के 48631 और इंटरमीडिएट के 40607 विद्यार्थी हैं। हाई स्कूल के 1092 और इंटरमीडिएट के 2297 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्र निर्धारण के बारे में डीआईओएस डॉक्टर राजेश आर्य ने बताया कि उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनकी साख अच्छी रही है। बताया कि जिन विद्यालयों को स्थाई मान्यता मिली है और वह विद्यालय दो बैच निकाल चुका हो, उसे भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


साथ ही उन विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिन्हें माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डिबार नहीं किया गया है। बताया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक विद्यालय और एक जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नामित व्यक्ति को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा।

डिबार की सूची में 18 विद्यालय शामिल
बस्ती। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी ने वर्ष 2016 की परीक्षा के लिए डिबार विद्यालयों की जो सूची जारी की है, उनमें 18 विद्यालयों के नाम हैं। वर्ष 2011 के बाद किसी भी विद्यालय को डिबार की श्रेणी में रखा ही नहीं गया, जबकि एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की ओर से हर साल पांच से छह विद्यालयों को सामूहिक नकल करते पकड़ा था और विद्यालय को बोर्ड परीक्षा से डिबार करने की संस्तुति दी जा चुकी है।

वर्ष 2015 की परीक्षा में एसडीएम रुधौली और एसडीएम सदर दो विद्यालयों को डिबार करने की संस्तुति कर चुके हैं। मगर उसे डिबार वाली सूची में नहीं डाला गया। इस मामले में डीआईओएस ने बताया कि डिबार करने का अधिकार परिषद को है, यहां से डिबार करने की सिफारिश ही की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें