फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में काम पूरा, वास्तव में अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजों में काम पूरा, वास्तव में अधूरा
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले कराया गया था नाले का निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मालवीय मार्ग पर तकरीबन तीन किमी नाला निर्माण कागजों में पूरा हो चुका है, मगर वास्तविकता कुछ और है। अधूरे काम को पूरा दिखा दिए जाने के कारण बारिश होने पर पानी सड़क पर भर जाता है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर में पांच वर्ष पहले अरबन डेवलपमेंट स्कीम फार रूरल एंड मीडियम टाउन योजना के तहत करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर नाला व सड़क निर्माण कराया गया था। जो अनुपयोगी साबित हो रहा है। इस मुख्य कारण यह है कि आड़े-तिरछे व अधूरे निर्माण के कारण नाला जगह-जगह जाम हो जाता है और पानी का बहाव भी रुक जाता है। उधर, मालवीय रोड पर बने सड़क की दोनों ओर की पटरियां गायब हैं। यहां वर्षों पहले बनी पुलिया टूट चुकी है और अब केवल उसकी ईंट ही नजर आती है। सड़क की चौड़ाई नाले से अधिक है। ऐसे में यहां की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

सभासद शांति शुक्ला ने इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को कई पत्र लिखा, मगर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अब इस मार्ग पर दोनो पटरियों पर बने नाला की स्थिति यह है कि कहीं चौड़ा है तो कई जगह व्यवसायियों ने अपने हिसाब से इसकी चौड़ाई नाली जैसी करा दी है। एक जगह तो इस नाले का स्वरूप नाली जैसा हो गया है। वाहनों की धुलाई करने वाले इसी नाले में गाड़ियों से निकली मिट्टी आदि डाल देते हैं। कई स्थानों पर यह नाला आड़ा तिरछा बना दिया गया है। इसके अलावा करीब एक किमी दूरी तक नाला का निर्माण कराए बगैर ही इसे छोड़ दिया गया है। तकरीबन पांच वर्ष पहले बना यह नाला अक्सर जाम रहता है। क्योंकि इसमें भवन निर्माण सामग्रियों के दुकानदार मोरंग, बालू व गिट्टी भी डालते रहते हैं। हालांकि नगर पालिका इसकी समय-समय पर सफाई भी कराती है, मगर सफाई के चंद रोज बाद ही हालात फिर जस के तस हो जाते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी कहते हैं कि नाला के निर्माण के दौरान तत्कालीन जिम्मेदारों ने गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया होगा। इसीलिए ऐसी स्थिति बन गई। रही बात अधूरा निर्माण की बात तो संबंधित लोगों से जानकारी लेकर उसे पूरा कराया जाएगा। बड़े नाले के निकट स्थित पुलिया को भी ठीक कराने की कार्ययोजना बनाई गई है। यहां खतरा है और यह मामला उनके संज्ञान में है। इसे जल्द व्यवस्थित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें