फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में डूबे किसान का नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू में डूबे किसान का नहीं लगा पता
विज्ञापन

जाल और कांटे से नदी में तलाश कर हार गए परिजन
सोमवार शाम खेत से वापसी में अनियंत्रित हुई थी नाव
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। सरयू नदी में गिरे किसान को 72 घंटे बाद भी खोज पाने में पुलिस और गोताखोर असफल रहे हैं। परिवार के लोग भी थक-हार कर नदी किनारे बैठे हैं। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोमवार की देर शाम खेत देखकर वापसी के समय सरयू नदी में नाव अनियंत्रित हो गई थी, जिससे धारा में गिरे रामनगर गांव निवासी राजन सिंह डूब गए। तभी से जाल और कांटे से नदी में तलाश शुरू हुई। गोताखोर भी थक गए लेकिन 72 घंटे बाद भी राजन सिंह का कहीं पता नहीं चल सका है। निराश हो चुके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन घटनास्थल व उसके इर्द-गिर्द नदी में तलाश करके हार मान नदी के किनारे बैठ कर किसान के मिलने इंतजार कर रहे हैं। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजन सिंह खेती किसानी करने के लिए नदी उस पार गए थे। छावनी थाना क्षेत्र के मुंडेरीपुर के पास नाव से उतरते समय अनियंत्रित होकर गहरी धारा में समा गए। परिजनों तथा पुलिस ने तभी से खोजबीन शुरू की थी। गोताखोरों की मदद से मुंडेरीपुर से बाघानाला गांव तक सर्च ऑपरेशन चलाया किंतु राजन सिंह का कोई पता नहीं चल सका । बुधवार को परिजन राजन सिंह की तलाश में नदी के दोनों छोरों को खंगालते रहे पर अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष छावनी यशवंत सिंह का कहना है घटनास्थल पर नदी की धारा तेज व काफी गहरी है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है, जिससे पानी के अंदर छानबीन हो सके। अयोध्या से मोटर वोट मंगवाकर बांध के किनारे दो किलोमीटर दूर तक छानबीन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के पास न तो गोताखोर हैं और न ही नाव
बढौरा के ग्रामप्रधान रामजनम यादव ने बताया कि पुलिस का ढुलमुल रवैया देखकर अयोध्या से निजी खर्च पर मोटर वोट मंगाकर नदी में तलाश शुरू हुई। क्योंकि प्रशासन के पास न तो गोताखोर है न ही नाव। नदी में लापता युवक की खोज करने के लिए जाल और कांटा जैसे जरूरी संसाधनों के अभाव में पुलिस सिर्फ तमाशबीन बनी हुई है। तलाशी अभियान में पुलिस की सुस्ती पर आक्रोशित परिजन बृहस्पतिवार को एसपी से मिलकर पेशेवर गोताखोरों से तलाश कराने सहित तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की। सरयू नदी के किनारे स्थित गौरियानैन, बाघानाला मुण्डेरीपुर के जानकारों का मानना है कि जहां व्यक्ति डूबा है वहां गहराई अधिक होने से घड़ियाल ने बसेरा डाल रखा है। जो आयेदिन पालतू जानवर को खींच ले जाते हैं। इससे आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें