गोरखपुर किसान सम्मलेन में चलने की अपील
जनसंपर्क में लगे भाजपाई, 24 को पीएम करेंगे संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गोरखपुर में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिले से बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं को ले जाने के लिए भाजपा ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
भाजपा नगर के महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव काजू की अगुवाई में बृहस्पतिवार को शहर के आवास विकास, कटरा, रौता, बेलवाडाड़ी, बैरिहवा, कंपनी बाग, गांधी नगर, सुर्ती हट्टा, पुरानी बस्ती, करुआ बाबा सहित दर्जन भर मोहल्ले में घूम कर जनसंपर्क किया। 24 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित किसान रैली में चलने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने की अपील की। महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी की अगुवाई में 50 हजार लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य है। इसमें नगर से ही 10 हजार लोग किसान सम्मेलन में जाएंगे। जनसंपर्क में मुख्य रूप से नितेश शर्मा, अमृत वर्मा डब्लू, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राकी सोनी, राजन मिश्रा, लारा चौधरी, सरद रावत, भल्लू काका सूरज गुप्ता, ओम प्रकाश ठाकुर, मोहित श्रीवास्तव, रविन्द्र यादव, अरुण कुमार प्रिंस पांडेय, नीरज पांडेय, हर्षित श्रीवास्तव सहित भाजपा नगर के कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।।