फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणबद्ध होगी कोटा दुकानो की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चरणबद्ध होगी कोटा दुकानों की जांच
विज्ञापन

डीसी फूड ने गोदामों के जांच की बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कोटा दुकानों से ग्रामीणों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित होने वाले खाद्यान्न के वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए डीएसी फूड ने व्यवस्था बनाई है। इसके तहत अब चरणबद्ध ढंग से कोटा दुकानों व पीडीएस गोदामों की जांच की जाएगी। जांच में खामियों पर कार्रवाई होगी।
खाद्यान्न वितरण में गोलमाल की शिकायतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस क्रम में जांच के अलावा कार्रवाई भी की जा रही है। हालांकि, लगातार यह शिकायत मिल रही है कि पीडीएस गोदामों से खाद्यान्न कम मिल रहा है, जिसके नाते कोटेदार उपभोक्ताओं के खाद्यान्न में हेरफेर करते हैं। इस स्थिति को सुधारने के क्रम में अब डीसी फूड ने मंडल में चरणबद्ध ढंग से कोटा दुकानों व पीडीएस गोदामों के जांच की रणनीति तय की है। सप्ताह में एक दिन जांच होगी और जांच के बाद स्थितियों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में खामी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ जहां कार्रवाई होगी वहीं मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। यही नहीं गोदामों पर खामी पाए जाने पर संबंधित निरीक्षण जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद एसके सिंह ने कहा कि ऐसी शिकायतें मंडल भर से मिल रही हैं कि कोटा दुकानों पर उपभोक्ताओं से अधिक धन लिया जा रहा है। तो कहीं मिट्टी तेल दिया ही नहीं जा रहा है। खाद्यान्न में भी कोटेदार कटौती करते हैं। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की रणनीति तय की गई है। इसके तहत मंडल भर की कोटा दुकानों की जांच के बाद सत्यापन कराया जाएगा। यह कार्य चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा। जांच में जो भी दोषी मिलेगा कार्रवाई होगी। यही नहीं यह शिकायत मिल रही है कि गोदामों पर बिना तौले ही खाद्यान्न दिया जाता है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें