बस्ती। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग की छात्राओं ने शनिवार को पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी से साक्षात्कार किया। छात्राओं ने बस्ती विकास पर अधिकारी से चर्चा की और सफाई तथा कूड़ा प्रबंधन पर कई सवाल पूछे। ईओ ने छात्राओं को शहर के विकास का ब्योरा समझाया और कूड़ा प्रबंधन के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। कन्या भारती योजना के तहत डीआर शुक्ल, अविनाश ओझा व चंचल श्रीवास्तव के निर्देशन में विद्यालय की छात्रा शिवानी पांडेय, दीक्षा यादव, ईशा गिरि, सृष्टि पांडेय, स्वप्निल, श्रेया, अनन्या, श्रद्धा, नीलू, उपासना, अनामिका की टीम पालिका पहुंची। यहां ईओ से साक्षात्कार के बाद शहर के विकास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की।