बस्ती। साप्ताहिक बाजारों में जमीन पर बैठ कर सब्जी, फल, चाट आदि बेचने वालों से तहबाजारी नहीं वसूलने का निर्देश प्रदेश सरकार ने 12 मार्च 2013 को ही दिया था। बावजूद लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती -महुली मार्ग पर स्थित महादेवा बाजार में अवैध रसीद से वसूली की जा रही थी।
गांव के व्यक्ति ने इसकी लिखित शिकायत डीएम से की। शिकायत में कहा गया कि फर्जी तरीके से रसीद छपाकर सब्जी, फल, चाट आदि बेचने वालों से पूर्व के ठेकेदार वसूली करा रहे हैं। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बस्ती को शिकायत की जांच करने का आदेश दिया है। अपर मुख्य अधिकारी ने जांच की। जांच में लाइसेंस का नवीनीकरण वर्ष 25 अप्रैल 17 को प्रपत्र रसीद संख्या 0177514 जारी कर किया गया जो फर्जी पाया गया है। क्योंकि शासनादेश संख्या 463/33-2-13-25जी/13 दिनांक 12 मार्च 2013 से ग्राम पंचायत के निजी जमीन पर साप्ताहिक तहबाजारी समाप्त कर दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर तत्काल तहबाजारी वसूली बंद कराते हुए नवीनीकरण करने वाले दिलीप कुमार को चेतावनी दी गई। भविष्य में शासनादेश की जानकारी कर ही रसीद निर्गत करने का निर्देश दिया गया है।