फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर के छह पेयजल परियोजना पर खर्च होंगे 1.65 करोड़, मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में पहल हुई है। शहरवासियों को जलापूर्ति की समस्या से निजात मिलेगी। शासन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद 15वें वित्त आयोग में टाइड ग्रांट निर्दिष्ट अनुदान के तहत 1.65 करोड़ की लागत से नलकूप और पाइपलाइन बिछाने का काम होगा। अगले माह में कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन ने एक करोड़ 65 लाख 14 हजार 480 रुपये की छह परियोजना को मंजूरी दी है। शहर के कुछ इलाकों में नई पाइप लाइने डाली जाएंगी। जिन इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां भी जरूरी इंतजाम कराए जाएंगे। उम्मीद है कि हर घर को आसानी से पानी मिलेगा। 2320 मीटर पाइपलाइन बिछेगी, नए पंप स्थापित किए जाएंगे। इससे नागरिकों को सहूलियत मिलेगी। नगर पालिका ने परियोजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नपा ने छह माह के भीतर कार्य पूर्ण करने का समय भी तय कर दिया है।
-
इन कार्यों का हुआ है टेंडर
- 110 एमएम पाइपलाइन विस्तार कार्य 2320 मीटर-लागत 39.54 लाख
- कोइलपुरा में दो एचपी सबमर्शिबल बोर स्थापना कार्य एक-लागत 1.85 लाख
- पुरानी बस्ती के निर्मलीकुंड नया नलकूप बोर एवं स्थापना कार्य-लागत 33.03 लाख
- पुरानी बस्ती के सुर्तीहट्टा नया मिनी नलकूप बोर एवं स्थापना कार्य-लागत 25.47 लाख
- बेलवाडाड़ी में नया मिनी नलकूप बोर एवं स्थापना कार्य-लागत 25.88 लाख
- टीवीटॉवर आवास विकास कॉलोनी में ट्यूबवेल रिबोर व कंस्ट्रक्शन कार्य-लागत 39.35 लाख
-
- जलापूर्ति व्यवस्था एक नजर
- शहर की आबादी-दो लाख
- कनेक्शन की संख्या-19 हजार
- नलकूप की संख्या-30
- ओवरहेड टैंक की संख्या-15
-
15वां वित्त टाइडग्रांट के तहत छह परियोजनाओं की मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया शुरू है। सभी कार्य छह माह में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें