फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: शौच के लिए गई नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, परिवार वालों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

Wed, 27 Jul 2022 09:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह भी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बालिका को 108 नंबर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया और आरोपी को अपने कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के अस्पताल भेजा गया है। परिवार वालों का कहना है कि 16 वर्षीय बालिका मंगलवार देर शाम करीब सात बजे गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठा युवक उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग खोजने निकले। देखा कि तालाब के पास पीड़िता बदहवास पड़ी थी। परिवार के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई की और बालिका को उठाकर घर पर लाए।
विज्ञापन


परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह भी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बालिका को 108 नंबर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया और आरोपी को अपने कस्टडी में ले लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें