फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले में बनेंगे 16 नए अंत्येष्टि स्थल सत्यापन के बाद तय होगा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार की सुविधा को बेहतर करने के लिए जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 16 नए अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। प्रत्येक स्थल के निर्माण पर 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए पंचायतीराज विभाग को 14 ब्लॉकों से अब तक 22 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रस्तावों के भौतिक सत्यापन के बाद निर्धारित मानकों के आधार पर कमेटी स्थलों का चयन करेगी।
चयनित ग्राम पंचायतों को इसके बाद निर्माण के लिए बजट आवंटित किया जाएगा। विभाग के अनुसार, नए अंत्येष्टि स्थलों के बनने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा। बारिश के मौसम में खुले स्थानों पर अंतिम संस्कार करने में होने वाली परेशानी भी कम होगी।
विज्ञापन

लक्ष्य के अनुसार अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए अभी एक सप्ताह तक प्रस्ताव लिए जाएंगे। प्राप्त प्रस्तावों की जांच और स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले प्रस्तावों को कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। चयन के बाद संबंधित ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें