फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए 10,885 प्रौढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी ब्लॉकों में साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। जिले में 777 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए पंजीकृत 11,243 प्रौढ़ों में से 10,885 ने परीक्षा दी, जबकि 358 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 में जिले में 16 हजार निरक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत अब तक 11,243 लोगों को चिह्नित कर साक्षर बनाया जा चुका है। इनमें 15 वर्ष से अधिक आयु के वे लोग शामिल हैं, जो किसी कारण से औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए थे। चिह्नित लोगों का उल्लास पोर्टल पर पंजीयन कराया गया। इसके बाद उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रविवार को उनकी साक्षरता परीक्षा कराई गई। परीक्षा की निगरानी के लिए न्याय पंचायतवार एआरपी और आईटी शिक्षकों की ड्यूटी बीआरसी स्तर से लगाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें