फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरलोड से जला 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, 50 घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। एक माह पहले ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि को लेकर बात होने के बाद भी उक्त ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं की गई। जिस कारण 16 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते शुक्रवार की रात धूं-धू कर जल गया। इससे लगभग 50 घरों में अंधेरा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बभनान के मरवटिया के रहने वाले विष्णु प्रसाद कसौधन ने शिकायत कर कहा था 16 केवीए ट्रांसफार्मर से काफी संख्या में उपभोक्ता को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इससे लो वोल्टेज की समस्या बनी है और बार-बार ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही है। शिकायत को संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने शिकायतकर्ता विष्णु कसौधन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। मंत्री ने बिजनेस प्लान के तहत इसे बदलने के लिए अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।
बावजूद इसके ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं की गई है और शुक्रवार की रात 11 अचानक धुआं निकलते हुए तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बाद में पावर हाउस से विद्युत सप्लाई रुकी गई तब ट्रांसफार्मर की आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


इस संबंध में बेलहिया पावर हाउस के अवर अभियंता पतिराम सोनकर ने बताया कि मरवटिया गांव में 16 की जगह 25 केवीए ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिल गई है। जहां ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वहां के लोग ट्रांसफार्मर लगने नहीं लगने दे रहे हैं। इसके चलते उसे बदला नहीं जा सका है। बताया कि मौके पर पहुंचकर रविवार को लोगों से बातचीत करके निर्णय लिया जाएगा।

हनोह के जंगल में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें