फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में आईजी पहुंचे लालगंज थाने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो
आईजी ने जन शिकायत रजिस्टर बनाने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। आईजी आशुतोष कुमार शुक्रवार को अचानक लालगंज थाने पहुंचे। थाना परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों की जांच की। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।
विज्ञापन

शाम करीब 4.5 बजे पहुंचे आईजी ने थाना परिसर की साफ-सफाई के अलावा मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष की गहन जांच की। थानाध्यक्ष कक्ष का भी जायजा लिया। अपराध रजिस्टर, तहसील दिवस, समाधान दिवस, आगन्तुक, भूमि विवाद, एनसीआर समेत अन्य रजिस्टर देखा। थानाध्यक्ष विकास यादव को निर्देशित किया कि थाने के सभी चौकी क्षेत्रों में होने वाले विवादों को दर्ज करने के लिए जन शिकायत रजिस्टर बनाएं। तथा मातहतों को हिदायत दें कि कानून को हाथ में लेने वाले कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें