सांसद गांव अमोढ़ा पहुंचे आयुक्त, जाना
- वर्षा जल प्रबंधन व पौधरोपण का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत/हर्रैया। क्षेत्र के सासंद ग्राम अमोढा शुक्रवार को आयुक्त अनिल कुमार सागर दो बजे पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों के अलावा पर्यावरण संरक्षण के तहत कराये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चौपाल लगाई।इसके बाद मंडलायुक्त ने हर्रैया विकास खंड के जगदीशपुर गांव में चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणांचल में जल संरक्षण के लिए तैयार की गयी परियोजनाओं की हकीकत से भी आयुक्त रूबरू हुए। ब्लॉक क्षेत्र के अमोढ़ा गांव के मान का पुरवा गांव में जल संरक्षण की स्थिति मंडलायुक्त ने जानी। यहां सूखे तालाब देख नाखुश कमिश्नर ने भीषण गर्मी मे तालाब में पानी भरवाने के लिए प्रधान व बीडीओ को निर्देशित किया। चौपाल में आयुक्त ने कहा कि ग्रामीणों को स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि सभी को वर्षा के जल को रोकने का उपाय करना होगा, नहीं तो जनजीवन दुर्दशा का शिकार हो जाएगा। कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण जरुरी है। चौपाल को पीडी आरपी सिंह, एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ल, बीडीओ उमा शंकर सिंह, डीपीआरओ ब्रहमचारी दूवे, आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर एडीओ रामस्वरुप सिंह, सेक्रेटरी शैलेंद्रमणि त्रिपाठी, रोजगार सेवक अजय चौहान, प्रधान लल्लू चौहान, रवि सिंह, रामकिशुन, जेई फारूक अहमद, मनोज चौहान, अमित यादव आदि मौजूद रहे।