फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आई बाइक, चालक की मौत

Sat, 08 Jun 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार पेड़ से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कल्याणपुर के पास हुआ।

विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णवपुर निवासी अक्षय कुमार (25) बृहस्पतिवार को अपने ननिहाल टिकुईया गांव गया था। शुक्रवार को किसी काम से अक्षय कुमार कुदरहा कस्बे में गए थे। लौटते समय कल्याणपुर बैसिया के बीच एक डीसीएम ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में अक्षय कुमार और पीछे बैठे पिपरपाती निवासी रामदेव बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी राहगीरों ने कुदरहा पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने अक्षय कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामदेव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अक्षय ने हेलमेट भी नहीं पहन रखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें