डीएम ने गोसंरक्षण केंद्र का लिया जायजा
निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के रमना तौफीर गांव में बुधवार को डीएम डॉ. राजशेखर वृहद गोसंरक्षण केंद्र का जायजा लिया। यहां उन्होंने निर्माण कार्य का सघन अवलोकन किया। कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
दोपहर बाद डीएम का मय दलबल उक्त गांव में जा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी। गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की भी उन्होंने सघन जांच की। निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के बारे में भी उन्होंने श्रमिकों से पूछताछ किया। करीब घंटे भर निरीक्षण के बाद वे आवश्यक दिशा निर्देश देकर लौट गए। इस मौके पर एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ल, सीएमओ पशु डॉ. एके तिवारी, बीडीओ महेंद्र नाथ पांडेय, एडीओ पंचायत गिरजेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार, दिनेश कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।