आउटर पर टूटकर लटका था बिजली का तार, चालक ने रोकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
बभनान। कस्बे के करनपुर में लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार देर रात अचानक धू धू कर जल गया। देखते ही देखते उसके आसपास के केबल भी जलकर नष्ट हो गए। लोगों की सूचना पर बिजली निगम कर्मी पहुुंचे। तीन घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सोमवार शाम तक 200 से ज्यादा घरों की आपूर्ति ठप रही।
नगर पंचायत बभनान के विद्युत उपकेंद्र के टाउन में आपूर्ति के लिए करनपुर में निगम की ओर से 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जिससे करनपुर गांव, स्टेशन चौराहा, हरैया चौराहे तक विद्युत आपूर्ति की जाती थी। स्थानीय लोगों का कहना है ट्रांसफार्मर फुंक जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। अवर अभियंता रवि शंकर यादव का कहना है स्टीमेट बनाकर तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।