फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.. स्टेयरिंग जाम होने से डिवाइडर से भिड़ी कार--

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेयरिंग जाम होने से डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
विज्ञापन

फोटो..
- कलवारी रोड पर बेलाड़ी चौराहे के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार (बस्ती)। कलवारी रोड पर स्थित बेलाड़ी चौराहे पर एकाएक स्टेयरिंग जाम होने से कार डिवाइडर से टकराकर आठ बार पलटी खाकर साइड लेन की पटरी पर जा गिरी। गनीमत रही कि कार में सवार शख्स को खरोंच तक नहीं लगी।
विज्ञापन

रविवार को दिन में तकरीबन दो बजे कलवारी थाने के गाना निवासी विनोद मिश्रा अपनी ऑल्टो से बस्ती जा रहे थे। तभी बेलाड़ी फ्लाईओवर की ढलान से उतरते समय अचानक उनकी कार की स्टेरिंग जाम हो गई। जिससे वह दाहिने डिवाइडर से टकराते हुए आठ बार पलटी खाकर गाड़ी पटरी पर जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े। तभी कार के अंदर से विनोद मिश्रा सुरक्षित बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें