संतकबीरनगर के लिए भी
--------------------------------------------
संतकबीरनगर जिले के बुधाकला चौराहे के पास दुर्घटना
एक बेटे को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
बस्ती के कलवारी के कुसौरा चौराहे का रहने वाला है परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती।संतकबीरनगर के बुधाकला चौराहे के पास चलती ट्रक में बाइक टकराने से महिला की मौत हो गई जबकि दो बेटे गंभीर घायल हुए हैं। जिनमें से एक को बस्ती जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा चौराहा के पास रहने वाली मीना देवी(45)पत्नी दीनानाथ बेटे मनोज कुमार (26) और दीपक कुमार (24) के साथ बाइक से संतकबीरनगर दवा के लिए गई थीं। रविवार शाम करीब चार बजे वापसी में खलीलाबाद कोतवाली के बूधा कला के पास नियंत्रण खोने से बाइक आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में मां व दोनों बेटे गंभीररूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एनएएचआई एंबुलेंस टीम और कांटे पुलिसपहुंच गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मां मीना देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक कुमार की हालत गंभीर देख उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दूसरे बेटे मनोज कुमार का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मीना देवी के मायके संतकबीरनगर के नन्दौर से भी रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन सवारी होने के बाद भी बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
वहीं हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक और हेल्पर को मुंडेरवा की खझौला चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। जिसे संतकबीरनगर के कांटे चौकी पुलिस के हवाले कर दिया है।
--