फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में स्वास्थ्य के लिए टहलने को पंजीकरण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में स्वास्थ्य के लिए टहलने को पंजीकरण जरूरी
विज्ञापन

जिले के लोगों की वार्षिक सदस्यता शुल्क 2400 निर्धारित
राष्ट्रीय खिलाड़ी मंजीत चौधरी ने स्टेडियम की सदस्यता ली
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से टहलने वाले अथवा प्रशिक्षण व खेलों के अभ्यास के लिए आने वालों को सदस्यता जरूरी है। सदस्यता अभियान के क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मंजीत चौधरी ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की मौजूदगी में स्टेडियम की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मंजीत ने वार्षिक फीस 2400 रुपये देकर सालभर की सदस्यता प्राप्त की है। बताया कि मंजीत ने क्षेत्रीय स्टेडियम में ही क्रिकेट की प्रारंभिक बारीकियां सीखी हैं। राजस्थान से क्रिकेट की बारीकियां सीखते हुए उनका सेलेक्शन भारतीय रेलवे टीम में रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ। जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि सुबह शाम को स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले डॉक्टर, व्यवसायी, अभियंता, राजपत्रित अधिकारी अथवा अन्य को पंजीकरण कराना होगा। मासिक शुल्क 200 जबकि वार्षिक शुल्क 2400 रुपये निर्धारित है। बताया कि एक राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारा स्टेडियम की सदस्यता लेने से जूनियर खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास होगा। मंजीत ने बताया कि क्रिकेट की बारीकियां शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में ही सीखी है। कहा कि दोबारा स्टेडियम की सदस्यता ग्रहण करते हुए गर्व हो रहा है। मंजीत चौधरी से पहले बैडमिंटन में महेश्वर पांडेय, डॉ. अभिशेष श्रीवास्तव, विकास चौधरी, मनोज अग्रवाल, आनंद प्रकाश गोयल, विवेक कुमार सिंह, पुनीत कुमार पांडेय, पंकल कुमार गुप्ता, बिंदेश्वरी प्रताप सिंह आदि ने स्टेडियम की सदस्यता शुल्क देकर ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें