फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकिशोर के गढ़ में भाजपा ने बटोरे दोनों हाथ वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकिशोर के गढ़ में भाजपा ने बटोरे दोनों हाथ वोट
विज्ञापन

हर्रैया के मतदाताओं ने पहले ही राउंड में दे दी बढ़त
गठबंधन से 42604 मतों से भाजपा अंतिम तक आगे
अरुण पाठक
बस्ती। भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को दोबारा सांसद बनाने में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की जनता का बड़ा हाथ रहा। चार विधानसभा क्षेत्रों में उतराव-चढ़ाव दिखा लेकिन हर्रैया में दोनों हाथ से खुलकर भाजपा ने वोट बटोरे हैं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में कप्तानगंज, महादेवा, सदर और रुधौली में गठबंधन कांटे का टक्कर देता रहा। लेकिन पहले ही राउंड में हर्रैया में हर्रैया के दिग्गज राजकिशोर सिंह को 506, गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी को 1982 और भाजपा के हरीश को 3154 वोट प्राप्त हुए। जो निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1172 वोट अधिक था। दूसरे राउंड में राजकिशोर सिंह को 1127, गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी को 1419 और भाजपा के हरीश को 2751 वोट प्राप्त हुए। जो निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1332 वोट अधिक था। इस प्रकार अंतिम परिणाम में राजकिशोर सिंह (कांग्रेस) 24767, रामप्रसाद चौधरी (गठबंधन) 65715 और हरीश द्विवेदी (भाजपा) 108319 वोट मिले। जो निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम प्रसाद चौधरी से 42604 अधिक रहा। जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में गठबंधन ने टक्कर दी है। जिसमें कप्तानगंज में रामप्रसाद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी से 11096 मतों से आगे रहे। रामप्रसाद चौधरी को 93442 तो हरीश द्विवेदी को 82346 मत ही मिले। वहीं, बस्ती सदर में गठबंधन 90495 तो भाजपा 91874 वोट प्राप्त कर सकी, हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने यहां गठबंधन को 1379 मतों से पराजित किया। महादेवा (सु) में गठबंधन प्रत्याशी 6497 से जीत दर्ज की। जिसमें भाजपा का महज 84204 तो कांग्रेस को 16268 वोट मिले थे। यहां गठबंधन को 90701 वोट मिले हैं। विधानसभा क्षेत्र रुधौली में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां हरीश द्विवेदी को प्रतिद्वंद्वी राम प्रसाद चौधरी से 4981 वोट अधिक मिले हैं। अंतिम यानी 38वें राउंड की मतगणना के बाद हरीश द्विवेदी (भाजपा) 100402, राजकिशोर सिंह (कांग्रेस)17478, रामप्रसाद चौधरी (गठबंधन) 95421 लोगों के वोट हासिल किए हैं। पांचों विधानसभा की तुलना में हर्रैया ने हरीश द्विवेदी को अजेय बढ़त दिला दी। यहां से विधायक अजय सिंह कहते हैं कि हर घर में संपर्क किया गया। सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित जनता ने बगैर जाति-पांत के चक्कर में पड़े कमल का बटन दबाया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। इस उपलब्धि से विधायक अजय सिंह ने भी हर्रैया की जनता को दिली आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें